Show your support

Thursday, November 14, 2019

महाराष्ट्र से दबोचा 80 लाख के सेब का ठग

एक करोड़ 32 लाख के सेब खरीद कर आढ़तियों को चूना लगाने वाले मास्टरमाइंड को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी शातिर को महाराष्ट्र के मालेगांव से गिरफ्तार कर सोलन लेकर आई है। शातिर की पहचान मोहम्मद यूसुफ के तौर पर हुई है। एसआईटी को पूछताछ में इस बात का भी पता चला है कि शातिर पर महाराष्ट्र के सोलापुर में भी ठगी का केस चला हुआ है। गौर रहे कि शातिर की गैंग द्वारा सोलन के एक आढ़ती से सीजन के दौरान एक करोड़ 32 लाख रुपए का सेब खरीदा गया। इनमें से कुछ पेमेंट तो कर दी, लेकिन 80 लाख रुपए अभी भी बकाया है।

The post महाराष्ट्र से दबोचा 80 लाख के सेब का ठग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment