चंबा। पठानकोट एनएच पर बालू पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने 702 ग्राम चरस सहित दो तस्करों को दबोचा है। आरोपी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हंै । आरोपियों की पहचान धनवीर और सुरेश कुमार के तौर पर की गई है। पुलिस ने चरस की खेप को सील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने बालू पुल के पास नाका लगा रखा था । इसी दौरान वहां से गुजर रहे धनवीर और सुरेश कुमार पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने दोनों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर तलाशी लेने दौरान चरस बरामद की। एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर ने कहा कि दो चरस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
The post दो चरस तस्कर हवालात में बंद। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%82/
No comments:
Post a Comment