Show your support

Thursday, September 26, 2019

बीआरओ डीजी ने जांची रोहतांग सुरंग

नॉर्थ पोर्टल पहुंच अफसरों से मीटिंग, टनल का काम परखा

मनाली – बीआरओ डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार सुबह हवाई सेवा द्वारा रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। उन्होंने रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल में जाकर कार्य का जायजा लिया। यहां बन रहे भवनों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। डीजी ने सिस्सु में बीआरओ अधिकारियों संग बैठक आयोजित की। उन्होंने रोहतांग सुरंग के कार्य पर संतोष जताया। साथ ही इलेक्ट्रो मैकेनिकल वर्क को गति देने की बात कही। उन्होंने सेरी नाले के हो रहे पानी के रिसाब व निर्माण कार्य की भी अधिकारियों संग समीक्षा की। उन्होंने सुरंग में काम कर रहे कामगारों का हौसला भी बढ़ाया। बैठक में डीजी सहित बीआरओ के अधिकारियों, स्ट्रॉबेग, एफकॉन और स्मैक कंपनी के अधिकारियों ने भाग लिया। बीआरओ डीजीपी अनिल कुमार ने भी निर्माण कार्य का जायजा लिया। बीआरओ रोहतांग सुरंग परियोजना के चीफ इंजीनियर केपी पुरशोथमन  ने रोहतांग सुरंग में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहतांग सुरंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण सुरंग समय पर देश को समर्पित कर दी जाएगी। दीपक परियोजना के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर डीके त्यागी ने भी डीजी संग मनाली लेह मार्ग की चर्चा की। गौर हो की केंद्र सरकार 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिन पर सुरंग का शुभारंभ करना चाहती है। इससे पहले अक्तूबर महीने में रक्षा मंत्री भी रोहतांग सुरंग का दौरा करने आ सकते हैं। हालांकि बीआरओ की मानें तो अभी बहुत से काम होने  शेष हैं। बैठक में कर्नल प्रेम जीतए प्रशांत अग्रवालए स्टाबेग, एफकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील त्यागी,  सहित स्मैक कंपनी  के  अधिकारी राजेश अरोड़ा और यलसिन ने भी भाग लिया।

The post बीआरओ डीजी ने जांची रोहतांग सुरंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%93-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment