नेरवा—लोकसभा चुनाव को संपन्न करवाने के लिए बीते एक माह से भी अधिक समय से चली तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। चौपाल के 145 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों ने शुक्रवार को पंहुच कर रविवार को होने वाले चुनाव के लिए सभी इंतज़ाम मुक्कमल कर लिए हैं। तीस पोलिंग पार्टियां रिज़र्व रखी गई है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल,पुलिस बल व होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। चुनाव को निष्पक्षता पूर्वक संपन्न करवाने के लिए केंद से तीस माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज ने शुक्रवार को 145 पोलिंग पार्टियों को एचआरटीसी की तीस बसों में विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। सभी पार्टियां शुक्रवार को ही शाम सात बजे तक अपने अपने पोलिंग बूथ पर पंहुच चुकी थी। इन में दो महिला पोलिंग पार्टिया भी शामिल रही। इन लोकसभा चुनाव में नेरवा एक व देहा पोलिंग बूथ को महिला पोलिंग बूथ बनाया गया है, जबकि दस वेब कास्टिंग मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। मतदान कर्मियों के खान पान की व्यवस्था सम्बंधित बीएलओ द्वारा पोलिंग बूथ पर ही की गई है। मतदान के दौरान शान्ति बनाये रखने के लिए पुलिस, होमगार्ड व अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। बता दें कि चौपाल विधान सभा क्षेत्र के 145 मतदान केंद्रों में कुल 76 हजार 203 मतदाता हैं। निर्वाचन विभाग विभिन्न कार्यक्त्रमों के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए बीते दो माह से लगातार प्रयास में जुटा हुआ है,लिहाजा इस बार क्षेत्र में भारी मतदान की उम्मीद जताई जा रही है।
The post नेरवा में चुनाव करवाने के लिए तैयारियां पूरी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment