Show your support

Sunday, March 24, 2019

कैशलैस होंगे प्रदेश के आरटीओ आफिस

नाहन, ऊना, हमीरपुर —प्रदेश भर के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अब कैशलैस हो रहे हैं, जिसके बाद आरटीओ आफिस में पंजीकृत वाहनों की फीस और टैक्स जमा करवाने के लिए कार्यालय कैश लेकर नहीं आना होगा। इसके लिए दो अप्रैल से कैशलैस प्रक्रिया को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। वहीं प्रयास किए जा रहे हैं कि दो अप्रैल से ही ऑनलाइन सुविधा से भी वाहनों की फीस और टैक्स जमा हो सके। परिवहन कार्यालयों को कैशलैस करने का निर्णय निदेशालय शिमला में आयोजित प्रदेश भर के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और सहायक परिवहन अधिकारियों की बैठक, जो कि परिवहन निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई, में यह निर्णय लिया गया। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर सुनील शर्मा ने बताया कि प्रदेश सहित जिला सिरमौर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दो अप्रैल से कैशलैस हो रहा है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। वहीं कोशिश की जा रही है कि ऑनलाइन माध्यम से भी परिवहन विभाग को वाहन मालिक फीस और टैक्स जमा करवा सके। उन्होंने साफ किया कि दो अप्रैल के बाद कोई भी नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा, जबकि आने वाले समय में बैरियरों को भी कैशलैस करने की योजना तैयार की गई है। आरटीओ सिरमौर सुनील शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सभी तरह के वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस, परमिट, लाइसेंस इत्यादि की फीस अब केवल एटीएम, डेबिट, क्रेडिट तथा ऑनलाइन माध्यम से ही ली जाएगी। सभी आरटीओ आफिस में स्वाइप मशीनें रखी जाएंगी। उन्होंने माना कि हालांकि इस प्रक्रिया में अभी वाहन मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, मगर कैशलैस करने के पीछे का मकसद परिवहन विभाग साफ छवि को प्रस्तुत करने का बता रहा है। गौर हो कि प्रदेश में नकदी के कारण सुर्खियों में आए प्रकरणों के बाद परिवहन विभाग ने संज्ञान लेते हुए आरटीओ कार्यालयों को प्रदेश भर में कैशलैस करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद नकदी कार्यालय तक किसी भी रूप में पहुंच नहीं पाएगी। बता दें कि जिला सिरमौर के आरटीओ कार्यालय में सभी तरह के छोटे-बड़े लगभग नौ हजार वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा अन्य वाहन एसडीएम के कार्यालय में भी पंजीकृत हैं, जिनकी रजिस्ट्रेशन, परमिट तथा लाइसेंस इत्यादि के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में निर्धारित फीस और टैक्स को चुकाना होता है। वहीं अब तक केवल नकदी में ही इन प्रक्रिया को किया जाता रहा है। वहीं अब कैशलैस निर्णय के बाद क्षेत्रीय परिवहन विभाग दो अप्रैल से नकदी स्वीकार नहीं करेगा।

The post कैशलैस होंगे प्रदेश के आरटीओ आफिस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/03/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b6%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0/

No comments:

Post a Comment