Show your support

Sunday, March 24, 2019

चिड़गांव स्कूल में क्षय रोग पर जगाया अलख

रोहडू—राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिढ़गांव में खंड स्तरीय विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की 75 छात्राओं ने भाग लिया। वहीं विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खंण्ड चिकित्सा अधिकारी संदासु डा आदर्श शर्मा ने स्कूली छात्राओं को क्षय रोग के लक्षण व इसके उपचार, बचाव व सावधानियों को लेकर जागरूक किया। वही स्कूली छात्राओं को साफ सफाई व संतुलित भोजन की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल चौहान ने डा आदर्श व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आभार व्यक्त किया। इस शिविर में विद्यालय प्रवक्ता डा विनोद चौहान, सुरेश नेगी,कपिल डेरवान, अध्यापक जगदीश मदवान, जोगिंद्र देष्टा, ब्रिज भूषण, सुषमा देवी व भावना ठाकुर ने भी भाग लिया।

The post चिड़गांव स्कूल में क्षय रोग पर जगाया अलख appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment