Show your support

Tuesday, November 6, 2018

गुणात्मक शिक्षा से सुधरेगा समाज

एचपीयू में कार्यशाला, उच्च शिक्षा की दशा और दिशा पर मंथन

 शिमला—हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ के तत्त्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सहकारी प्रशिक्षण संस्थान सांगटी में किया गया। इस दौरान देश भर के बुद्धिजीवियों व प्रदेश भर से आए लगभग 60 प्राध्यापकों ने चर्चा में भाग लिया। उद्घाटन सत्र में हिमाचल प्रदेश  विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुनील गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ से संगठन मंत्री महेंद्र कपूर और अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के महासचिव (उच्च शिक्षा संवर्ग) डा. मनोज सिन्हा भी उपस्थित रहे। परिचर्चा में कहा गया कि देश और प्रदेश में उच्च शिक्षा की दिशा के संबंध में नीति-निर्माण के लिए शिक्षकों को स्वयं ही बीड़ा उठाना होगा। इस संदर्भ में किसी शिक्षाविद की अध्यक्षता वाली राज्य उच्च शिक्षा परिषद का गठन आवश्यक है। इस दौरान कहा गया कि उच्च भारतीय जीवन मूल्यों के हृस से विगत वर्षों में सामाजिक बुराइयां और अपराध बढ़े हैं। इसका समाधान केवल गुणात्मक शिक्षा में ही निहित है। तीसरे सत्र में प्रदेश विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रो. डा. नागेश ठाकुर ने देश को बांटने वाली बुद्धिजीवी ताकतों और नक्सलवाद पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्रों की कूटनीति और अर्थनीति के झांसे में आकर संपन्न लोग देश की संस्कृति व् अखंडता को नष्ट करने का काम कर रहे हैं और इसे रोकने के लिए देश में शैक्षिक संघों की भूमिका अब निर्णायक हो गई है।  इस मौके पर प्रो. सुनील गुप्ता ने चिंता जताई कि प्रदेश विश्वविद्यालय जैसी स्थिति देश के अन्य राज्यों में देखने को नहीं मिलती, जहां शोध और शिक्षण कार्यों से ज़्यादा ध्यान सैकड़ों की तादाद में खुले शैक्षणिक संस्थानों की संबद्धता के कार्यकलापों में देना पड़ता है। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. रविंद्र ठाकुर और सचिव देवेंद्र एटलस सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

The post गुणात्मक शिक्षा से सुधरेगा समाज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%95-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment