Show your support

Wednesday, November 7, 2018

आरोपी सीनियर असिस्टेंट की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

ऊना – क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की पार्किंग में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए अस्पताल के सीनियर असिस्टेंट की अचानक से तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उसे आरएच ऊना के एमर्जेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है और चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। बतातें चलें कि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को ऊना अस्पताल के सीनियर असिस्टेंट को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी की पहचान अनीश राजन निवासी ऊना के रूप में हुई थी। आरोपी ऊना के ही एक मेडिकल स्टोर  की न्यू रजिस्ट्रेशन की हार्ड कॉपी देने के बदले में 60 हजार की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता व आरोपी दोनों की बात 50 हजार रुपए पर खत्म हुई और सोमवार को जब सीनियर असिस्टेंट 50 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था तो विजिलेंस की टीम ने इसे दबोच लिया। विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी की तबीयत खराब होने के चलते इसे अस्पताल में भर्ती करवा गया है।

The post आरोपी सीनियर असिस्टेंट की तबीयत बिगड़ी, भर्ती appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment