शिमला – लोकसभा चुनाव के लिए शिमला में प्रत्याशियों के पैनल पर चर्चा करने के बाद अब कांग्रेस मंडी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों का पैनल तैयार करेगी। वहां के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने दोनों संसदीय क्षेत्रों में अपने सम्मेलन बुलाए हैं। इन सम्मेलन में संसदीय क्षेत्रों से जुड़े सभी नेताओं व पदाधिकारी को बुलाया गया है, ताकि वहां पर बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई जा सके। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल इस महीने वापस लौटेंगी, जो पहले मंडी के सम्मेलन में शामिल होंगी और अगले दिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना में होने में वाले सम्मेलन में शिरकत करेंगी। पार्टी ने मंडी संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन 19 नवंबर को बुलाया है, वहीं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन ऊना में 20 नवंबर को बुलाया गया है। दोनों दिन कांग्रेस यहां चुनाव की रणनीति पर विचार करेगी। हाल ही में कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक की जिसमें संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। यहां पांच से छह लोगों के नाम सामने आए हैं, जो कि संभावितों की सूची में है। हालांकि आने वाले समय में चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर नाम बदल सकते हैं। इसी तरह से हमीरपुर व मंडी संसदीय क्षेत्रों के संभावित लोगों के नामों पर विचार किया जाएगा। कांग्रेस लोकसभा चुनाव की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी की प्रभारी लगातार यहां पर दौरे कर रही हैं। हमीरपुर व मंडी लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस के लिए महत्त्वपूर्ण हैं, जहां के नेता बताएंगे कि कौन सा चेहरा दिया जाना चाहिए। वैसे कांगे्रस के प्रत्याशी का चयन आखिरी दौरे में ही होगा, लेकिन दावेदारों के बारे में विचार करना भी जरूरी है। ऐसे में दावेदारों के नामों पर यहां सम्मेलन में चर्चा की जाएगी और भाजपा को सामने रखकर इसकी रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के पास वर्तमान में चारों लोकसभा सीटें हैं और उनके प्रत्याशियों को मात देने के लिए कांग्रेस को न केवल दमदार चेहरा देना होगा, बल्कि कांगे्रेस के नेताओं को भी गुटबाजी छोड़कर एक होना होगा। गुटबाजी के भंवर में फंसी कांग्रेस इससे बाहर निकले तो ही यहां चुनाव का मजा आएगा।
The post अब मंडी-हमीरपुर का पैनल बनाएगी कांग्रेस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/
No comments:
Post a Comment