Show your support

Wednesday, November 7, 2018

प्रो. हंसराज आईएसएई फेलो पुरस्कार से नवाजे

धर्मशाला – प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. हंस राज शर्मा को कृषि अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय कृषि अर्थशास्त्र सोसायटी (आईएसएई) फेलो से सम्मानित किया गया है। सन 1933 में स्थापित इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रीकल्चरल इकॉनोमिक्स (आईएसएई) देश की उत्कृष्ट प्रोफेशनल सोसायटियों में सबसे पुराना और महत्त्वपूर्ण संस्थान है। इसके द्वारा देश में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए नीति निर्माण के माध्यम से मूल्यवान योगदान दिया जा रहा है। प्रो. हंसराज शर्मा को आईएसएई फेलो सम्मान नई दिल्ली में सोसायटी के 78वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदान किया गय। फेलो के लिए प्रदान किए गए साइटेशन-पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि प्रो. शर्मा द्वारा भूमि वितरण और काश्तकारी पर किए गए शोध कार्य को भारत और विदेश में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है।  प्रो. हंसराज शर्मा द्वारा देश में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए भारत सरकार से संबद्ध अनेक समितियों में सक्रिय योगदान दिया गया है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2011 में कार्यभार करने से पहले प्रो. शर्मा कोंकुक यूनिवर्सिटी दक्षिण कोरिया में पूर्णकालिक विदेशी प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे।

The post प्रो. हंसराज आईएसएई फेलो पुरस्कार से नवाजे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%88-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%aa/

No comments:

Post a Comment