खाई में मिली आंगनबाड़ी वर्कर की लाश

भरमौर —ग्राम पंचायत भरमौर के सेरी गांव दर्शना देवी पत्नी सुभाष शर्मा का शव  बुढ्ढिल नदी की ढांक से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार दर्शन देवी   30 अक्तूबर सुबह आंगनबाड़ी के लिए गई थी, लेकिन शाम तक  नहीं लौटी तो सुभाष चंद ने गांव वालों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी।  बुधवार  दोपहर बाद महिला का शव ढांक के नीचे दिखा। खबर लिखे जाने तक पुलिस व पर्वतारोहण की टीम शव को खाई से निकालने के प्रयास में जुटी हुई है मगर ढांक में शव को मात्र दूर से देखने के सिवा कुछ नही कर पाए क्योंकि ढांक से नीचे उतर पाना खतरे से खाली नही है।

 

The post खाई में मिली आंगनबाड़ी वर्कर की लाश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%b0/

Post a Comment