Show your support

Friday, October 12, 2018

चोटियों पर चांदी, मैदानों में ओले

हिमाचल में सीजन का दूसरा हिमपात

हिमाचल में सर्दियों ने लगभग दस्तक दे ही दी है। गुरुवार को ऊंची चोटियों पर पूरी तरह चांदी बिछ गई है। रोहतांग दर्रे में करीब एक फुट ताजा हिमपात हुआ है, जिससे कुल्लू और लाहुल के बीच जहां वाहनों की आवाजाही बंद रही, वहीं, बर्फबारी होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। रोहतांग के साथ-साथ जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की बारालाचा, कुंजुम दर्रा में भी भारी हिमपात हुआ है। केलांग में पांच ईंच बर्फबारी हुई है। साथ ही मनाली व कुल्लू की ऊंची चोटियों में भी ताजा हिमपात हुआ है। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्र में भारी हिमपात शुरू हो गया है। इस मौसम का यह दूसरा हिमपात है। रोहतांग में भी एक फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। वहीं, सिरमौर जनपद की सबसे ऊंची चोटी व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में गुरुवार को सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे पहले चार अक्तूबर को यहां बर्फबारी हुई थी। गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे गिरिपार क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश हुई। चूड़धार में सुबह दस बजे के बाद अचानक मौसम खराब हुआ। तेज हवाओं के चलने के साथ दोपहर 12 बजे के बाद वहां आधा फुट बर्फबारी हुई। समाचार लिखे जाने तक बर्फबारी जारी थी। सोलन, चंडीगढ़ व हरियाणा से लगभग दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु चूड़धार पहुंचे हैं। इसके अलावा धर्मशाला में ओलावृष्टि भी हुई।

The post चोटियों पर चांदी, मैदानों में ओले appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-7/

No comments:

Post a Comment