Show your support

Tuesday, October 23, 2018

हरियाणा की हड़ताल को हिमाचल का साथ

शिमला  – हरियाणा ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों के आंदोलन का प्रदेश परिवहन कर्मचारियों ने भी समर्थन किया है। इतना ही नहीं, जेसीसी के बैनर तले प्रदेश एचआरटीसी कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप सोमवार को काले बिल्ले लगाकर कार्य किया और प्रदेश भर में गेट मीटिंग कर रोष जताया। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने चेतावनी दी है कि अगर हरियाणा ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश परिवहन कर्मचारी भी राज्य में आंदोलन को तेज कर देंगे।  शिमला में गेट मीटिंग के बाद जेसीसी ने परिवहन निगम के एमडी को भी ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रदेश से हरियाणा के लिए बसें न भेजने की मांग उठाई गई है। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने कहा कि हरियाणा सरकार परिवहन कर्मचारियों की जायज आंदोलन को कुचलने के लिए तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने हरियाणा सरकार से भी मांग उठाई है कि वह हरियाणा परिवहन के कर्मचारियों से शीघ्र बैठक कर उनकी मांगों को पूरा करे।

The post हरियाणा की हड़ताल को हिमाचल का साथ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment