Show your support

Saturday, October 20, 2018

किशाऊ पावर प्रोजेक्ट में मदद देगा केंद्र

रेणुका की तर्ज पर मिली बड़ी राहत, हिमाचल-उत्तराखंड बनाएंगे परियोजना

शिमला – हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर प्रस्तावित किशाऊ बांध परियोजना में बांध निर्माण के साथ बिजली परियोजना भी बननी है। अभी तक यही असमंजस था कि आखिर बिजली परियोजना के लिए पैसा कौन लगाएगा। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने इस मामले में हिमाचल व उत्तराखंड दोनों राज्यों को राहत दे दी है। केंद्र सरकार रेणुका की तर्ज पर यहां पावर प्रोजेक्ट लगाने को आर्थिक मदद करेगी। बता दें कि रेणुका डैम के निर्माण के साथ वहां पर भी पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाना है और उसके लिए दिल्ली सरकार पैसा देने को तैयार हो चुकी है। क्योंकि उससे सीधा लाभ दिल्ली को होना है, लिहाजा दिल्ली सरकार ने मान लिया है कि वह प्रोजेक्ट निर्माण के लिए हिमाचल को मदद करेगी। इसी तरह से अब किशाऊ बांध परियोजना में पावर प्रोजेक्ट निर्माण के लिए केंद्र सरकार मदद करने को तैयार है। यहां पर करीब 200 मेगावाट का प्रोजेक्ट बनाया जाना है, जो कि हिमाचल सरकार व उत्तराखंड सरकार का संयुक्त उपक्रम होगा। ये दोनों सरकारें इससे तैयार होने वाली बिजली के लिए भागीदार होंगी, मगर केंद्र सरकार इसमें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। किशाऊ डैम राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है और सालों पहले केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय महत्व का घोषित कर रखा है। अभी तक इसके निर्माण को कोई फैसला नहीं हुआ था, परंतु सालों बाद केंद्र सरकार ने इस पर निर्णय लिया है। उत्तराखंड व हिमाचल सरकार ने इसके डैम व प्रोजेक्ट निर्माण के लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल का गठन कर रखा है, जिसके अधीन यहां पर कामकाज किया जाना है। इसमें प्रबंध निदेशक समेत अन्य अधिकारियों की नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं।

90 फीसदी मदद केंद्र से मिलेगी

प्रोजेक्ट के लिए रेणुका की तर्ज पर मदद केंद्र सरकार मदद को तैयार है। बताया जाता है कि 90 फीसदी की हिस्सेदारी इसमें केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि 10 फीसदी दोनों राज्य सरकारें वहन करेगी। पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक देवेश कुमार का कहना है कि केंद्र रेणुका की तर्ज पर मदद देने को तैयार है।

 

The post किशाऊ पावर प्रोजेक्ट में मदद देगा केंद्र appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%8a-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/

No comments:

Post a Comment