लिट फेस्ट में जुटा जैन ने रखी लुप्त होते गुजराती हेरिटेज की तस्वीर
कसौली – भारत में लुप्त होती ऐतिहासिक धरोहरों के बचाव में आज एक ऐसी विदेशी बहू काम कर रही है, जिसने अपने गुजराती परिवार से ज्यादा समय अपने शोध को दिया है। हिल स्टेशन कसौली की वादियों में तीन दिन तक चले सातवें खुशवंत सिंह लिट फेस्ट के अंतिम दिन जुटा जैन ने वाओ टू हेरिटेज एंड वाटर कंसर्वशन पर अपना शोध लोगों के सामने रखा, जिसमें बतौर वार्ताकार गिल्लियां राइट ने उनका साथ दिया। जुटा जैन ने गुजरात, राज्यस्थान व दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक धरोहर की अनदेखी पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत की ज्यादातर धरोहरें खंडहरों में तबदील होती जा रही हैं। इन धरोहरों में बनी शानदार कलात्मक बावडि़यों व कुओं का पानी सूख चुका है। लोगों ने इन स्थानों को गारबेज सेंटर बना दिया है। भारतीय इतिहास की इस बेकद्री पर उन्होंने दुख जाहिर किया। कहा कि भारतीयों को अपने इस इतिहास को सुनने की जरूरत है। तभी इनकी अहमियत को समझ सकेंगे। जुटा ने कहा कि हम फिर इस इतिहास को बदल सकते हैं। जरूरत इस ऐतिहासिक खजाने को समझने की है। गुजरात के जितेंद्र जैन जुटा जैन के पति हैं, जो कि पिछले 30 साल से अपनी पत्नी को उनके इस शोध में सहयोग दे रहे हैं। जुटा जैन ने देश के इस हेरिटेज ट्रेजर पर शोध करते हुए स्टेप वेल ऑफ दि क्वीन किताब भी लिखी।
बोलने से नहीं बनेगा इनके्रडिबल इंडिया
लिट फेस्ट में बतौर वार्ताकार पहुंचीं गिल्लियां राइट ने कहा कि जुटा जैन के शोध को गंभीरता से लेने की जरूरत है। तभी इंडिया इनके्रडिबल बनेगा। बोलने से इनके्रडिबल इंडिया नहीं बन सकता। उन्होंने शिमला के लिए बन रहे फोरलेन निर्माण पर भी आपत्ति दर्ज की और कहा कि प्रकृति का विनाश कर कैसा विकास किया जा रहा है।
The post विदेशी बहू का देसी प्रेम बचाएगा धरोहरें appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae-%e0%a4%ac/
No comments:
Post a Comment