प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं चौपाल कांग्रेस प्रभारी ईश्वर दास छौहारु ने नेरवा में एक बैठक कर 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। इस मौके पर चौपाल के पूर्व विधायक डा. सुभाष चंद मंगलेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। ईश्वर दास छौहारु ने कहा कि चौपाल को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, फिर भी यहां बार-बार कांग्रेस की हार क्यों हो रही है। इस बात पर गहन चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पिछले कार्यकाल में चौपाल विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया, इसके बावजूद यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा ! इस हार के लिए कहीं न कहीं हम खुद भी जिम्मेदार हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ व पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर प्रत्येक कार्यकर्ता को शक्ति ऐप से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर अधिकांश कार्यकर्ताओं ने चौपाल में तीन ब्लॉक का विरोध करते हुए मांग की कि बलसन से लेकर कुपवी तक पूरे चौपाल विधानसभा क्षेत्र का एक ही ब्लॉक बनाया जाए।
The post चौपाल में क्यों हार रही कांग्रेस…चिंतन की ज़रूरत। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment