Show your support

Tuesday, October 30, 2018

टावर के विरोध में सड़क पर उतरी पंचरुखी की टंबर पंचायत।

पंचरुखी में स्वास्थ्य की दृष्टी से हानिकारक माने जा रहे एक निजी कंपनी के टावर के विरोध में जनता लामबंद हो गई है। हालांकि पंचायत ने जिस स्थान की एनओसी जारी की थी, कंपनी ने उस जगह टावर न लगाकर कहीं और लगा रही है, जिसके चलते पंचायत ने एनओसी  रद्द कर दी है, फिर भी टावर लगाया जा रहा है, जिसके चलते ग्राम पंचायत टंबर के लोग वार्ड नंबर चार में टावर के विरोध में उतरे और पंचायत घर के प्रांगण में धरना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा और टावर का निर्माण कार्य चल रहा है। अगर यह काम जल्द बंद नहीं किया गया, तो जनता पालमपुर से जयसिंहपुर मार्ग पर चक्का जाम करेगी व सभी महिला मंडल सड़क पर उतर धरना प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय महिला मंडलों के प्रधान व सदस्य भी इस मौके पर धरना प्रदर्शन के लिए उतरे और उन्होंने कहा कि जेटीओ धर्मशाला मनोज कुमार ने 29 अक्तूबर को टावर का निरीक्षण करने के लिए आने को कहा था, लेकिन जेटीओ मनोज कुमार के न पहुंचने पर जनता ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर भारी रोष जताया। ग्राम पंचायत प्रधान भीम सिंह ने कहा इस विषय में टावर के जमीन मालिक को पंचायत द्वारा नोटिस भी भेजा गया था और इस कार्य की एनओसी प्रधान के द्वारा निरस्त कर दी गई है, लेकिन वह इस विषय में बात करने पंचायत में नहीं पहुंचे। इस मौके पर अराधना महिला मंडल प्रधान पिंकी कुमारी, आशापुरी महिला मंडल प्रधान सुदर्शना देवी, गायत्री देवी, डिंपल कुमारी, सुमन कुमारी, रेशां देवी, शेर सिंह, काली दास, केहर सिंह, निर्मला देवी व रूमा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

The post टावर के विरोध में सड़क पर उतरी पंचरुखी की टंबर पंचायत। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%89/

No comments:

Post a Comment