Show your support

Wednesday, October 31, 2018

सीएम जयराम ठाकुर ने याद किए एचपीयू के दिन

कहा, विश्वविद्यालय के सभागार में छात्र नेता के रूप में दिया था भाषण

शिमला -दीक्षांत समारोह में विशेष रूप से मौजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने एचपीयू के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि एचपीयू के इस मंच पर सबसे पहले वे छात्र नेता के रूप में आए थे तो वहीं उसके बाद एक नाटक में भी भाग लिया। आज यह दिन भी है कि जब वह विवि के सभागार के इसी मंच पर नई जिम्मेदारी और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनसान को जीवन भर सीखते रहना चाहिए, तभी वह जीवन में उन्नति कर पाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में मौजूद अधोसंरचना को सुदृढ़ कर विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को ‘शिक्षा हब’ बनाने का है। उन्होंने नशखोरी समाज के लिए खतरा बताया और युवाओं का इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

समारोह में इन्होंने भी भरी हाजिरी

समारोह में राष्ट्रपति की धर्मपत्नी सविता कोविंद, मंत्री सुरेश भारद्वाज, किशन कपूर, डा. राजीव सहजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक कर्नल डा. धनीराम शांडिल, बलवीर वर्मा, राकेश सिंघा, किशोरी लाल, विक्रमादित्य सिंह, नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, हिमाचल जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैणी, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, उपाध्यक्ष सक्षम गुडि़या बोर्ड रूपा शर्मा, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी, उपकुलपति प्रो. राजेंद्र चौहान व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

The post सीएम जयराम ठाकुर ने याद किए एचपीयू के दिन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment