Show your support

Wednesday, October 31, 2018

भाजपाइयों पर केस वापस लिए तो आंदोलन

शिमला –कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि यदि भाजपा नेताओं पर चल रहे मामलों को सरकार वापस लेती है तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी और कानूनी राय लेकर अदालत की शरण में जाएगी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि सरकार भाजपा के नेताओं के खिलाफ चल रहे मामलों को एक के बाद एक वापस लेने के लिए प्रयासरत है और ये कभी सहन नहीं होगा। मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि धूमल समेत कई बड़े नेताओं के खिलाफ मामले चल रहे हैं, जिनके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर खासा दबाव है। उन्होंने कहा कि सरकार को एक साल होने को है, जिस पर भाजपा जश्न मनाने की सोच रही है। इस पर कांगे्रस ने भी निर्णय लिया है कि उसी दिन पार्टी इस सरकार के खिलाफ चार्जशीट राज्यपाल को सौंपेगी।

इस चार्जशीट में तथ्यों के साथ यह बताया जाएगा कि सरकार के मंत्रियों ने क्या कुछ किया और राज्य में किस तरह की स्थिति है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमराई हुई है। पिछले दो महीने में  40 हत्याएं व 70 के करीब बलात्कार व छेड़छाड़ के मामले सामने आ चुके हैं। एक साल में सरकार कोई एक विकास कार्य गिना दे, जो चर्चा में रहा। उड़ान और हेलिटैक्सी सेवा का क्या हुआ, वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी मुख्यमंत्री स्थिति स्पष्ट करें। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की चेतावनी, कानूनी राय लेकर जाएंगे अदालत की शरण में

डीपीआर तक नहीं बनी

राष्ट्रीय उच्च मार्गों को लेकर श्री सुक्खू ने कहा कि जनता यह सवाल कर रही है कि केंद्र सरकार ने जो नेशनल हाई-वे घोषित किए थे, वे कहां हैं। लगभग 61 एनएच डीम्ड टू बी एनएच थे, जिनके लिए अब केंद्र सरकार ने कंसल्टेंसी का पैसा देने से भी इनकार कर दिया है। ऐसे में 100 दिन में डीपीआर बनाने का सीएम का टारगेट अब कैसे पूरा होगा।

प्रदेश के सांसदों से सवाल

प्रदेश के सांसदों से कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि उनके द्वारा गोद लिए गए आदर्श गांवों का क्या हुआ। यहां जाकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी और जनता को इन गांवों की स्थिति के बारे में सवाल करेगी। हर ब्लॉक में कांग्रेस अधिवेशन करने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जयराम सरकार के मंत्री अभी तक उछलकूद में ही लगे हैं, जिन्हें विभागों का कोई पता नहीं चल रहा।

The post भाजपाइयों पर केस वापस लिए तो आंदोलन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f/

No comments:

Post a Comment