पनारसा — औट ट्रैफिक टनल में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक फुटपाथ से जा टकराई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जोनल अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बाइक (एचपी-टी-8705) अश्वनी कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी रीसा सरकाघाट की बताई जा रही है, जो इसी महीने 11 अक्तूबर 2018 को मंडी गुटकर से खरीदी गई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों के नामों की पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस का दल मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गया। औट पुलिस थाना प्रभारी यशवंत ने हादसे की पुष्टि की है।
The post फुटपाथ से टकराई बाइक, दो की मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ab%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80/
Post a Comment