Show your support

Monday, October 15, 2018

एमडीएस छात्रों की साल में दो परीक्षाएं

शिमला – हिमाचल प्रदेश के डेंटल कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खास खबर है। डेंटल में मास्टर डिग्री लेने वाले छात्रों को अब पांच साल में दो परिक्षाओं को पास करना होगा। इससे पहले एमडीएस यानी की मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी करने वाले छात्र तीसरे सेमेस्टर में एक बार ही परिक्षाएं देते थे। छात्रों की बेहतर शिक्षा को लेकर डेंटल कालेज काउंसिल ऑफ इंडिया ने देश भर के सभी कालेजों को ये निर्देश दिए थे कि वे डेंटल कालेज में एमडीएस करने वाले छात्रों को तीन साल में दो परीक्षाएं पास करने पर ही डिग्री दें। जानकारी के अनुसार देश के सभी कालेजों ने डीसीआई के इन निर्देशों के अनुसार कार्य करना शुरू कर दिया था, लेकिन हिमाचल में बोर्ड ऑफ स्टडी की बैठक में इस फैसले पर मंजूरी नहीं मिली। यही वजह है कि इस साल एमडीएस करने वाले छात्रों को पूराने शेड्यूल के मुताबिक ही परीक्षाएं पास करनी पड़ीं। बता दें कि डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने ये निर्देश सितंबर, 2017 में जारी कर दिए थे। ऐसे में हिमाचल में अभी तक क्यों इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, इस पर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। हालांकि मार्च, 2018 में भी हिमाचल में बोर्ड ऑफ स्टडी की बैठक आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार डेंटल कालेज के नवनियुक्त प्रिंसीपल और डीसीआई में सब कमेटी के अध्यक्ष डा. आशु गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को यह बैठक शिमला में आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश भर के पांच डेंटल कालेजों के प्रिंसीपल मौजूद रहेंगे। वहीं डीसीआई के नए निर्देशों को हिमाचल में लागू करने को अंतिम मुहर लगाई जा सकेगी। कहा जा रहा है कि अगर कुछ एक प्रिंसीपल ने इस फैसले पर आपत्ति जताई, तो बैठक में इस पर विचार किया जा सकता है। डेंटल कालेजों की बोर्ड ऑफ काउंसिल की बैठक एमडीएस के बदले गए सिलेबस और बीडीएस छात्रों की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने एमडीएस छात्रों पर एक नई शर्त भी लागू की है, जिसमें कहा गया है कि छात्रों को तीन साल में होने वाली दोनों परीक्षाओं में 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। जिन छात्रों को 50 प्रतिशत अंक नहीं मिलेंगे, उन्हें डेंटल सर्जरी में मास्टर डिग्री नहीं दी जाएगी।

The post एमडीएस छात्रों की साल में दो परीक्षाएं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/

No comments:

Post a Comment