Show your support

Sunday, October 28, 2018

सांसदों के घर घेरेंगे शिक्षक

मंडी — राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश पुरानी पेंशन बहाली के लिए 28 अक्तूबर को होने वाले एक दिन के उपवास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान प्रदेश भर के हजारों शिक्षक प्रदेश के चारों सांसद के घरों के बाहर उपवास रखेंगे। प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने प्रदेश के सभी सी एंड वी अध्यापकों से आग्रह किया है कि वे अपने अपने क्षेत्र के सांसद के घर पर 28 अक्तूबर को होने वाले एनपीएस अध्यापक संघ के एक दिन के उपवास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। संघ ने सरकार से मांग की है कि 15 मई, 2003 से बंद पुरानी पेंशन योजना को कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे दोबारा बहाल किया जाए।

 

The post सांसदों के घर घेरेंगे शिक्षक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%98%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment