Show your support

Sunday, October 28, 2018

कर्मचारियों की जंग में सिंघा भी कूदे

माकपा विधायक ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिया साथ

 शिमला -ठियोग विधानसभा से माकपा के विधायक राकेश सिंघा ने न्यू पेंशन स्कीम के तहत आंदोलनरत कर्मचारियों का समर्थन किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पश्चिम बंगाल सरकार की तर्ज पर यहां भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लाया जाए। उल्लेखनीय है कि रविवार को ये सभी कर्मचारी सांसदों के घर के बाहर उपवास पर बैठेंगे। यहां सरकार पहले ही इस बात से इनकार कर चुकी है, लेकिन इस पर दवाब बनाया जा रहा है। राकेश सिंघा ने कहा कि हिमाचल में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर उन्होंने विधानसभा में भी सरकार से मांग उठाई थी, जो कि कर्मचारी हित में है। उन्होंने कहा कि पेंशन के मुद्दे पर एक आम राजनीतिक सहमति बनाने की आवश्यकता है और इसके लिए वित्त वर्ष 2019-20 में राज्य कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए बजट में प्रावधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेंशन या सामाजिक सुरक्षा की राशि ऐसा मुद्दा नहीं कि जिस पर बहस हो, यह सभी द्वारा स्वीकार्य तथ्य है कि वृद्धावस्था में ज्यादा स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है, जिसके लिए आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ती है। ऊपर से जिंदा रहने के अतिरक्त संघर्ष का भार और साथ ही नव उदारवाद के युग ने संघर्ष और असुरक्षा को और भी बढ़ाया है, जिसकी वजह से आमजन गहरे अवसाद की स्थिति में है। हालांकि नई पेंशन स्कीम ने एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे वृद्धावस्था की समस्याओं का निराकरण नहीं हो सकता। यह बहुत ही हैरान करने वाला तथ्य है कि नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल में दिए पेंशन-शेयर को ही पूरी तरह नहीं लौटाया जा रहा है।

The post कर्मचारियों की जंग में सिंघा भी कूदे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment