Show your support

Monday, October 29, 2018

मुल्थान के पोलिंग में सुलगा दो भाइयों का मकान, दो गाय जि़ंदा जलीं।

 

कांगड़ा जिला के मुल्थान की पोलिंग पंचायत में आठ कमरों का दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया, जिसमें दो गायें भी जिंदा जल गईं। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त घर में कोई भी नहीं था। रविवार देर शाम पंचायत के अंद्रली मलाह गांव में पेश आए हादसे में दो भाइयों रमेश कुमार व रूप चंद पुत्र नीम चंद के घर में भड़की लपटों से लगभग 25 लाख का नुकसान हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दूरदराज का क्षेत्र होने के कारण किसी आधुनिक सुविधा के अभाव में पोलिंग, तरमेहर, लोहारडी, लोआई और स्वाड गांव के लोगों ने ही मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले ही काफी नुकसान हो चुका था।

 

 

The post मुल्थान के पोलिंग में सुलगा दो भाइयों का मकान, दो गाय जि़ंदा जलीं। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment