Show your support

Saturday, October 20, 2018

स्कूलों में एनरोलमेंट का टूटेगा रिकार्ड

शिक्षा विभाग का दावा, एक साल के भीतर प्री-नर्सरी में पार होगा 35 हजार का आंकड़ा

शिमला – हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कम हो रही एनरोलमेंट आज सबसे चिंतनीय विषय बना हुआ है। वहीं शिक्षा विभाग दावा कर रहा है कि अगले सत्र से सरकारी स्कूलों में कम हुई एनरोलमेंट का असर खत्म हो जाएगा। बता दें कि बीच सत्र में प्रदेश में शुरू हुई प्री-नर्सरी कक्षाओं में अभी तक लगभग 25000 छात्रों ने दाखिला ले लिया है। इसी तरह शिक्षा विभाग के आंकड़ों की बात की जाए, तो पिछले आठ सालों से हर साल सरकारी स्कूलों से 25000 छात्रों की एनरोलमेंट कम होती थी। अब जब सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी कक्षाएं शुरू हुई हैं, तो शिक्षा विभाग का दावा है कि आठ सालोंे से छात्रों की जो एनरोलमेंट कम हो रही थी, उसे एक साल में ही कवर किया जाएगा। हिमाचल के लगभग 235 ऐसे प्राइमरी स्कूल हैं, जहां पर छात्रों की संख्या काफी कम है, ये स्कूल बंद न हो, इसीलिए इन स्कूलों में प्री-नर्सरी में छात्रोंं को दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश सरकार की ओर से दिए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि अगले सत्र से भी अगर छात्रों की एनरोलमेंट में जिन स्कूलों में सुधार नहीं हुआ, तो सरकार उसे दूसरी बार बंद करने के बारे में भी विचार कर सकती है। राज्य सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को एक साल का समय दिया है। एक साल के भीतर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को घटती एनरोलमेंट को इंप्रूव करना होगा। अहम यह भी है कि सरकार की ओर से आदेश भी जारी हुए हैं कि प्री-नर्सरी कक्षाओं के पहले सत्र में राज्य भर के स्कूलों में कितने छात्र कक्षाएं लगा रहे हैं, इसकी लिखित रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी।

प्री-नर्सरी के दाखिले अभी भी ओपन

सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी कक्षाओं के दाखिले अभी भी ओपन रखे हुए हैं। राज्य के अलग-जिलों से रोजाना प्री-नर्सरी में दाखिले की अपडेट आ रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे प्री-नर्सरी की अपडेट रोजाना निदेशालय में दें।

The post स्कूलों में एनरोलमेंट का टूटेगा रिकार्ड appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment