Show your support

Saturday, October 20, 2018

आईआईटी मंडी में जुटेंगे 500 वैज्ञानिक

मंडी — पहाड़ी क्षेत्र के लिए विशिष्ट समस्याओं के लिए हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी व पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टा) और आईआईटी मंडी संयुक्त रूप से हिमाचल प्रदेश विज्ञान कांग्रेस का तीसरा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसका विषय ग्रामीण उत्थान रहेगा। कार्यक्रम 22 और 23 अक्तूबर आईआईटी मंडी कैंपस में होगा। इस वर्ष की विज्ञान कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पहाड़ी इलाकों में लोगों द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं की पहचान के आधार पर संभावित समाधानों की खोज करना है। यह कार्यक्रम ग्रामीण नवोन्मेष पर काम करने वाले सभी लोगों के लिए एक मंच प्रदान करेगा और ग्रामीण परिवर्तन के लिए प्रासंगिक प्रौद्योगिकियों उत्पादों में आधुनिक प्रगति पर चर्चा करेगा। कार्यक्रम में  500 प्रतिभागियों के अलावा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिक, हिमाचल के साथ पड़ोसी राज्यों के 99 प्रतिष्ठित अकादमिक और विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक और शोधकर्ता शामिल होंगे।

The post आईआईटी मंडी में जुटेंगे 500 वैज्ञानिक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-500-%e0%a4%b5/

No comments:

Post a Comment