सुबाथू के कठनी में एक कैंटर सड़क पर पलटा गया, जिसमें सवार व्यक्ति की पीजीआई में मंगलवार सुबह मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार रात को हादसा पेश आया। हुआ यूं कि हरियाणा का कैंटर सुबाथू की ओर आ रहा था कि सुबाथू से ठीक दो किलोमीटर पहले वह कठनी के हुनमान मंदिर के पास सड़क के साथ लगती पहाड़ी पर चढ़ गया और सड़क पर पलट गया। ड्राइवर तो मौके से भाग गया, लेकिन उसमें सवार ग्रामीण उसके नीचे आ गया। लोगों ने 108 से उसे स्थानीय अरूपताल पहुंचाया। हालत नाजुक देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया गया। जहां से आज सुबह उसकी मौत की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
The post सुबाथू में कैंटर पलटा; एक की मौत, ड्राइवर फरार। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment