Sunday, October 14, 2018

एनएचएआई को एक लाख जुर्माना

कुल्लू  – पिछले कुछ समय से तेजी से चल रहे फोरलेन के कार्य के चलते ठेकेदार सारा मलबा ब्यास नदी के किनारे फेंक रहे हैं। इस कारण से न केवल ब्यास नदी को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पर्यावरण के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है। इसी के चलते वन विभाग की ओर से फोरलेन के कार्य में जुटी नेशनल हाई-वे अथारिटी को एक बार फि वन विभाग ने एक लाख जुर्माना ठोंका है।  शनिवार को कुल्लू से तलोगी के बीच मलबे की डंपिंग को लेकर यह जुर्माना किया गया। इस तरह अब तक वन विभाग की ओर से अभी तक एनएचएआई को करीब 23 लाख रुपए तक जुर्माना किया जा चुका है। वन विभाग के डीफओ कुल्लू नीरज चड्डा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संबंधित विभाग व ठेकेदार को भी जुर्माना किया गया है। ठेकेदार को करीब 80 हजार रुपए जुर्माना किया गया, जबकि विभाग को एक लाख रुपए जुर्माना ठोंका गया है। उन्होंने कहा कि अगर फिर से वन विभाग की भूमि पर कोई भी पर्यावरण के खिलाफ काम करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जुर्माने से एकत्रित की गई धनराशि को विभाग की ओर से पौधारोपण पर खर्च किया जाएगा। दशहरा उत्सव के बाद एक बार फिर वन विभाग पौधारोपण अभियान शुरू करेगा।

The post एनएचएआई को एक लाख जुर्माना appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%8f%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment