Show your support

Monday, October 15, 2018

हिमाचली नहीं, अंग्रेजी डे्रस में डिग्रियां

शिमला – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार भी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पूरे नहीं होंगे। एचपीयू 30 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में छात्रों को पारंपरिक परिधानों में उपाधियां नहीं देगा, बल्कि पहले की तरह अंग्रेजों के जमाने से पहने जा रहे रौब्स में ही छात्र अपनी डिग्रियां लेंगे। हालांकि विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के लिए पारंपरिक परिधान बनाने की प्रक्रिया वर्ष 2016 में ही शुरू कर दी थी, लेकिन अब जब दो साल बाद दीक्षांत समारोह हो रहा है, तो भी यह पारंपरिक परिधान दीक्षांत समारोह के लिए तैयार नहीं हो पाए हैं। ऐसे में विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली में कई तरह के सवालिया निशान लगते हैं। बता दें कि हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से यह फैसला लिया गया था कि छात्रों को हिमाचली पहनावे के साथ डिग्रियां दी जाएंगी। हैरानी की बात है कि विवि प्रशासन यूजीसी के निर्देशों के बाद भी इस कार्य को कछुए की चाल में कर रहा है। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों की बात करें, तो उन्होंने यूजीसी के आदेशों के तहत अपने-अपने दीक्षांत समारोह में रोब्स को हटा कर उसकी जगह छात्राओं को साड़ी ओर छात्रों को पायजामा कुर्ता सहित सिर पर हिमाचली टोपी ड्रेस कोड में उपाधियां भी बांट दी हैं, लेकिन एचपीयू ने अपने स्तर पर जो पारंपरिक हिमाचली परिधान खास तौर पर दीक्षांत समारोह के लिए बनाने शुरू किए थे, वे अभी भी बन कर तैयार नहीं हो पाए है। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष भी छात्र उन्हीं रोब्स में डिग्री लेंगे, जिसे वह पिछले 23 दीक्षांत समारोह में पहनते आ रहे हैं। हैरानी की बात है कि विवि प्रशासन आज तक जो भी नया कार्य करता है, उसमें हमेशा जरूरत से ज्यादा वक्त लेता है। यही वजह है कि एचपीयू को समय पर यूजीसी के निर्देश न मानने पर फटकार भी मिली है। बता दें कि एचपीयू ने वर्ष 2016 में यूजीसी के आदेशों को पूरा करने के लिए और एचपीयू के दीक्षांत समारोह में पारंपरिक परिधान का डिजाइन तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने दीक्षांत समारोह की डिजाइन की गई पारंपरिक लुक की ड्रेस में पहाड़ी टोपी लोइया को शामिल किया था।

The post हिमाचली नहीं, अंग्रेजी डे्रस में डिग्रियां appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment