कांग्रेस ने तैनात किए जिला प्रभारी

पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

शिमला – कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। विभाग ने जिलों में प्रभारियों की तैनाती की है, वहीं संसदीय क्षेत्रों में प्रभारी भी लगाए गए हैं। विभाग के चेयरमैन सुरेश कुमार ने ये नियुक्तियां की हैं। जिला प्रभारियों में शिमला (शहरी) के लिए डा. उषा रानी, शिमला (ग्रामीण) में मेघराज धांगटा, किन्नौर में डीडी कश्यप, सोलन में मीरा कश्यप, सिरमौर में विनोद कुमार, बिलासपुर में  रवि बस्सी, हमीरपुर  में मदन डोगरा, ऊना में नमिता रोशन लाल, देहरा में रविंद्र बिट्टू, नुरपुर में विजय कुमार, चंबा में दिग्विजय सिंह, कांगड़ा में रविंद्र रेलू, पालमपुर में केसी भाटिया, मंडी में नरेश चौहान, सुंदरनगर में अमरजीत बग्गा, कुल्लू में हेमा देवी, लाहुल-स्पीति में राजेंद्र मोहन को प्रभारी लगाया गया है। इनके अलावा संसदीय क्षेत्रों के प्रभारियों में  शिमला (एससी) से सुरेंद्र गर्ग, मंडी से अच्छर पाल कौशल, हमीरपुर से जीवन कुमार और कांगड़ा से विजय सिंह को शामिल किया गया है। ऑफिस इंचार्ज जयवंती देवी और नागरू राम बनाए गए हैं, जबकि मीडिया पैनलिस्ट में सुरेंद्र गर्ग, राजेंद्र मोहन, नमिता रोशन लाल और मेघराज धांगटा शामिल हैं।

निर्मला प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष

शिमला – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्षा सुशीला नेगी ने निर्मला को प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्मला कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं, जो काफी समय से कांग्रेस से जुड़ी हैं।  इसके चलते उन्हें यह महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

The post कांग्रेस ने तैनात किए जिला प्रभारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2/

Post a Comment