बिहार पहुंची मंडी पुलिस

मंडी – शहर के दो शोरूम व एक दुकान से लाखों के सामान की चोरी करने के आरोप में फरार आरोपियों की तलाश में अब मंडी पुलिस बिहार पहुंच गई है। बिहार की घोड़ा गैंग के छह आरोपियों को मंडी पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अभी भी दो से तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश अब मंडी पुलिस दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में कर रही है। पुलिस की एक टीम अब इस सिलसिले में बिहार भी पहुंच गई है। यहां पुलिस गिरोह के मुख्य सरगना भोला राम की तलाश में पहुंची है। वहीं, अब तक पकड़े गए 6 आरोपियों में से पांच शातिरों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पांचों का तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। गिरोह के मुख्य सरगना भोला राम की तलाश में मंडी पुलिस की टीम बिहार पहुंच गई है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद भोला भूमिगत हो गया है। उसके नेपाल फरार होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि भोला की देखरेख में गिरोह के लोगों ने मंडी शहर में एक ज्वेलर्ज व लैपटॉप शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शातिर यहां से 13 लैपटॉप, 25 किलोग्राम चांदी और एक दुकान से नकदी लेकर फरार हो गए थे। मंडी पुलिस ने 48 घंटे में ही घोड़ा गैंग के छह सदस्यों को दिल्ली में सामान सहित पकड़ लिया था। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है

The post बिहार पहुंची मंडी पुलिस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8/

Post a Comment