प्रदेश को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

निगम ने जारी किए परचेज ऑर्डर

शिमला – हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने इलेक्ट्रिक बस खरीद के लिए ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इस बार खरीदी जाने वाली करीब 50 इलेक्ट्रिक बसों के दाम, जहां पूर्व में खरीदी गई बसों की आधी कीमत से भी कम हैं, वहीं तकनीकी लिहाज से इनकी क्वालिटी भी उम्दा होगी। बताया जा रहा है कि जहां पहले खरीदी गई बसें एक बार चार्जिंग के लिए साढ़े तीन से चार घंटे लेती हैं, वहीं अब  खरीदी जानी वाली बसें आधे घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएंगी। नई खरीदी जाने वाली बसें हालांकि 8.54 मीटर लंबी होंगी, जो पूर्व में खरीदी गई बसों से तीन इंच अधिक है। ये बसें पीएमआई (इलेक्ट्रो मोबिलिटी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी से खरीदी जाएंगी। फोटोन तकनीकी से ये बसें लैस होंगी। वहीं, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंसी से ये बसें खरीदी जाएंगी। जहां पूर्व सरकार के समय तीस सीटर बसें एक करोड़ 92 लाख की खरीदी गई थीं। वहीं, पर अब तीस सीटर इन बसों की कीमत 76 लाख 97 हजार 922 होगी। इन बसों की डिलीवरी पांच से छह महीनों के भीतर करने होगी। प्रदेश में सहित देश भर में पहला ऐसा मौका है, जब इतनी कम कीमत पर तीस सीटर बसों की खरीद की जा रही है। इससे पहले देश के किसी भी राज्य में इतनी कम कीमत पर पर्यावरण मित्र इन बसों की खरीद नहीं की गई है। देश के अन्य राज्यों को भी हिमाचल ने एक नई दिशा प्रदान की है। इससे एक दो राज्यों में खरीद ऑर्डर को भी रद्द किया गया है। निगम प्रबंधन ने जहां 30 बसों की खरीद को लेकर टेंडर अवार्ड कर दिए हैं, वहीं 20 बसों की खरीद को लेकर बात नहीं बनने पर फिर से टेंडर प्रक्रिया होगी। आठ मीटर लंबी इन बसों के लिए एक करोड़ से अधिक का टेंडर भरा गया था। ऐसे में निगम प्रबंधन ने इन बसों की खरीद को लेकर फिर से टेंडर करने का निर्णय लिया है। उधर, एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि आठ मीटर लंबी 30 सीटर बसों की खरीद के लिए ऑर्डर जारी कर दिया है। इन बसों के प्रत्येक तकनीकी पहलू को ध्यान में रखते हुए खरीद आर्डर जारी किए गए हैं। आधे घंटे में इन बसों की बैटरी फुल चार्ज हो सकेगी।

डीजल बसों से बेहतर विद्युतचालित गाडि़यां

अब डीजल की बसों की कीमत भी जहां बहुत बढ़ गई हैं, वहीं पर इलेक्ट्रिक बसें अब डीजल बसों से बेहतर बताई जा रही है। लगातार डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों की कीमत आए दिन कम होती जा रही है। ऐसे में भविष्य में इन बसों के बढ़ते प्रचलन की संभावनाएं जताई जा रही है।

पहाड़ों के हिसाब से तैयार की जाएंगी बसें

निगम प्रबंधन ने इन बसों की खरीद के लिए राजधानी शिमला हिल एरिया की कैपेसिटी को देखते हुए ऑर्डर जारी किया है। इन बसों की मैन्यूफैक्चरिंग पहाड़ों के हिसाब से की जाएगी, ताकि कहीं भी इन बसों का संचालन आसानी के साथ किया जा सके।

The post प्रदेश को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-50-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f/

Post a Comment