शिमला —प्रदेश में शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत समूचे राज्य में 17 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन विभाग ने 20 अक्तूबर के बाद मौसम में फिर करवट आने की आशंका जताई है। बुधवार को केलांग में छह सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया है। इसके अलावा नयनादेवी में 38, हमीरपुर में 29, डलहौजी में 25, धर्मशाला में 22, चंबा में 16, ऊना में 13, रोहड़ू में 11, सुंदरनगर, सुजानपुर टिहरा में आठ, नगरोटा-सूरियां-जोगिंद्रनगर, गगल में सात, कोटखाई में पांच मिलीमीटर बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की भारी गिरावट आई है। सुंदरनगर, कल्पा, सोलन और चंबा में चार डिग्री तक तापमान लुढ़का है। भुंतर, बिलासपुर, हमीरपुर और डलहौजी में तीन डिग्री, शिमला और धर्मशाला में दो डिग्री तक तापमान गिरा है। बर्फबारी व बारिश से न्यूनतम तापमान में भी एक-दो डिग्री तक की गिरावट आई है। केलांग का पारा जमाव बिंदू पर पहुंच गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा कल्पा, मनाली, कुफरी के तापमान में भी भारी गिरावट आंकी गई है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।
कहां, कितना पारा
शिमला में अधिकतम तापमान 20, सुंदरनगर में 26.5, भुंतर में 23, कल्पा में 14, धर्मशाला में 24.2, ऊना में 32, नाहन में 25, केलांग में 7.8, सोलन में 23, कांगड़ा में 28, बिलासपुर में 28, हमीरपुर में 28.9, चंबा में 23.8 और डलहौजी में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
The post 17 तक धूप, फिर बदलेंगे रंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/17-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97/
No comments:
Post a Comment