अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की नियुक्तियों पर धर्मशाला में सीएम जयराम ठाकुर का ऐलान
धर्मशाला— मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को धर्मशाला में कहा कि सरकार बरसात के बाद अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड व केसीसी बैंक जैसे महत्त्वपूर्ण संस्थानों को लेकर सरकार चिंतित है। इन संस्थानों में जल्द हालात सामान्य होंगे। वहीं, सीएम जयराम ने कहा कि भाजपा में कोई नाराज नहीं, सब मिलकर काम कर रहे हैं, कांग्रेस बुरी तरह से गुटों में बंटी हुई है। कांग्रेस प्रभारी हिमाचल के प्रवास पर जब पहुंचीं, तो हर जगह पार्टी की कलह उजागर हुई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए देहरा व धर्मशाला दोनों स्थानों पर भूमि चयन कर लिया गया है। जल्द ही यहां भवन निर्माण के लिए औपचारिक्ताएं पूरी की जाएंगी। केंद्र से भी इस मामले को उठाया गया है। प्रदेश सरकार प्राथमिकता के आधार पर इस मुद्दे पर काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कहा कि पूर्व सीएम परमार ने जो कल्पना की थी, उस दिशा में हिमाचल आगे बढ़ रहा है। समय के साथ परिवर्तन आ रहा है। हिमाचल में हालात बदले हैं और अधिकारी ईमानदारी और लगन से काम करने के लिए आगे आए हैं। राज्य में धड़ाधड़ हो रहे विकास के बाद क्वालिटी कंट्रोल की शिकायतें भी बढ़ी हैं, इसके सुधार में कोई सार्थक प्रयास न होने के बाद सरकार ने क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए विशेष व्यवस्था की है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए सरकार केंद्र व सेना से मिलकर काम कर रही है। पठानकोट हमले के बाद केंद्र सरकार कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर प्राथामिकता के आधार पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विरोधियों की तरफ अधिक ध्यान देने के बजाए यह अपने काम को तरजीह देने वाली सरकार है। उसका-इसका इतंजाम करने में जो सरकारें लगी रहती थी, इससे हटकर सरकार अब विकास पर ध्यान दे रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में कहीं कोई लड़ाई नहीं है, बल्कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राज्य भर में जहां-जहां भी गई कांग्रेस की आपसी खींचतान खुलकर सामने आई।
नशे पर नकेल को स्पेशल प्लान : धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे पर नकेल कसने को स्पेशल प्लान के तहत काम किया जा रहा है। पंजाब के नशा माफिया हिमाचल में न आए इसको रोेकने के लिए सरकार सख्त कदम उठाएगी। विदेशी नागरिकों की भी नशा तस्करी के आरोपों में गिरफ्तारियां हुई हैं। नशा रोकने के लिए सरकार ही नहीं, समाज भी सहयोग करें, तभी इस पर नियंत्रण हो पाएगा। वहीं, शिक्षण संस्थानों पर और पैनी नजर रखी जाएगी।
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6/
No comments:
Post a Comment