Show your support

Sunday, August 5, 2018

डा. परमार ने नीलामी से बचाई हिमाचल की जमीन

शिमला— कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार ने राज्य की नींव रखी। एचपी लैंड एंड टेंडेंसी एक्ट के कारण ही हिमाचल की जमीनें नीलाम होने से बचीं। दोनों नेता शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में डा. परमार की 112वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  पूर्व भाजपा सरकारों के दौरान हिमाचल ऑन सेल के आरोप लग चुके हैं। डा. परमार के हिमाचल को बसाने में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बनाए कड़े नियमों से ही प्रदेश बचा हुआ है। इस अवसर पर विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक रोहित ठाकुर, जैनब चंदेल, सुरेंद्र चौहान,  प्रदीप भुज्जा, रितेश कपरेट, वेद प्रकाश ठाकुर, प्रवक्ता आईएन मेहता, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के संयोजक राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष शिमला शहरी प्रदीप सिंह भुज्जा के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post डा. परमार ने नीलामी से बचाई हिमाचल की जमीन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%88/

No comments:

Post a Comment