रोहडू – नगर पंचायत जुब्बल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को सरकार द्वारा मनोनीत तीन सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जुब्बल-कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे। मनोनीत सदस्यों में महावीर राठौर, देवेंद्र सोखटा व विशंभर शर्मा ने नगर पंचायत में सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नरेंद्र बरागटा ने जुब्बल नगर में विकास कार्यों का जायजा लिया और उनके साथ सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक नरेंद्र बरागटा जुब्बल कैंची से संतोषी नगर सड़क और जुब्बल के मुख्य बाजार सड़क पर कैंची से नगर पंचायत कार्यालय तक पैदल चलकर आए और इस सड़क को 30 जून से पूर्व पक्का करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम रोहडू बाबू राम शर्मा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग व पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और तहसीलदार जुब्बल मौजूद रहे। इस अवसर पर जुब्बल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से 30 प्रतिनिधिमंडल विधायक नरेंद्र बरागटा से अपनी मांगों को लेकर मिले और करीब सभी समस्याओं और विकासात्मक कार्यों का विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post जुब्बल में तीन सदस्य मनोनीत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment