ठियोग – ठियोग ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को ठियोग में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई आदि मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और तहसीलदार ठियोग के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस दौरान ठियोग ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा के अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी रहे एआईसीसी के मेंबर दीपक राठौर, प्रदेश के उपाध्यक्ष की केहर सिंह खाची के अलावा कई अन्य प्रमुख कांग्रेस के नेता धरने प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ठियोग विश्रामगृह के पास पहले इकट्ठे होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद जुलूस की शक्ल में रेस्ट हाउस से होते हुए बस स्टेंड प्रेमघाट जनोगघाट से होकर तहसील कार्यालय तक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जहां पर एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया। जिसमें महंगाई भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों की बात कही गई। जिसके लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post ठियोग में रैली निकाल कर किया धरना-प्रदर्शन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment