Show your support

Saturday, March 31, 2018

अस्पतालों में हो रही पानी की किल्लत

शिमला – राजधानी शिमला में पानी की कमी होना कोई आम बात नहीं है, यहां आए दिन लोग पानी की समस्या से जुझते हैं। वहीं अब गर्मियों के  नजदीक आते-आते यह दिक्कत इतनी बढ़ने लगी है कि अस्पतालों में भी अब पानी की समस्या महसूस होने लगी है। शिमला के  राज्य आयुर्वेदिक अस्पताल में पानी की नियमित आपूर्ति न होने से यहां मरीज खासे परेशान हो रहे है। अस्पताल में मरीजों को पीने का पानी घर से या फिर खरीदकर लाना पड़ रहा है।  हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अस्पताल में पानी की कोई दिक्कत मरीजों को नहीं आने दी जा रही है। लेकिन अस्पताल के विभागीय सूत्र बताते हैं कि अस्पताल में जितना पानी आ रहा है उससे कहीं ज्यादा अस्पताल में मरीज पहुंच रहे है। यहां तक की अस्पताल में कई बार स्थिति ऐसी भी आ जाती है कि कई बार तो तीमारदार मरीजों के हाथ मुंह धोने के लिए भी खरीदकर पानी लाने को मजबूर है।  उल्लेखनीय है कि छोटा शिमला स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल वीआईपी जगह पर है ऐसे में यहां पानी जैसी समस्या का होना एक बड़ी बात है। वहीं राज्य स्तरीय इस अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते है। ऐसे में अस्पताल में वायरल फैलने का खतरा भी रहता है। आयुर्वेद ही नहीं बल्कि सभी अस्पतालों में पानी की व्यवस्था रोज होना जरूरी है।  शिमला के सभी बड़े अस्पतालों में हर साल गर्मियों में पानी की किल्लत होती है जिससे मरीजों को तो परेशानी होती ही है साथ ही अस्पताल प्रशासन के सामने भी कम पानी की व्यवस्था में इतने मरीजों का इलाज करना चुनौती बना होता है। आईजीएमसी व केएनएच में ज्यादा समस्या इस तरह की पेश आती है।

The post अस्पतालों में हो रही पानी की किल्लत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment