Saturday, March 31, 2018

लोमिये भादरी जाई रे…

शिमला – जुब्बल नावर कोटखाई द्वारा कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को गेयटी थियेटर शिमला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आगाज-2018 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जुब्बल नगर कोटखाई क्षेत्र के विधायक नरेंद्र बरागटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम में नाटी किंग कुलदीप शर्मा, लोक गायक अतुल राजटा, मुनीष शर्मा, मान वर्मा, विजय, रजत चौहान, राजपाल, सुरेंद्र शर्मा और यश चंदेल की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। इनकी प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने उनके सदाबहार गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा लोक गायक अतुल राजटा, लोमिये भादरी जाई रे, चूड़ी रे जागलै, शुण शडि़कारे, डालै फूलौ और देवा नदराडियां गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब झूमाया। वहीं कार्यक्रम में हिमाचली नाटी, बीडस महाविद्यालय की छात्राओं का डांस, मुनीष शर्मा का नाटक भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।  समिति की अध्यक्ष नेहा सोहटा ने कहा कि संस्कृति कार्यक्रम युवाओं में नैतिक चरित्र ढालने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से संस्कृति का आदान-प्रदान होता है। वहीं भाई चारा भी बढ़ता है। उन्होंने आगामी समय में भी इस तरह के आयोजन करते रहने का आह्वान किया।

The post लोमिये भादरी जाई रे… appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment