शिमला पुलिस ने चोरी के 12 मामले सुलझाए, तीन माह के भीतर खूब चला खाकी का डंडा
शिमला – शिमला जिला की पुलिस ने पिछले तीन महीने में यहां हुई चोरियों के 12 मामलों को निपटा दिया है। इन सुलझाए गए मामलों में पुलिस ने 20 लाख रुपए की संपत्ति बरामद कर दी है। पुलिस ने इन चोरियों में संलिप्त चोरों को पकड़ लिया है। इसमें 18 चोरों की धरपकड़ की गई है। चोरी के इन सभी मामलों को जिला पुलिस ने अपना नया मुखिया मिलने के बाद सुलझाया। जनवरी माह के शुरू में उमापति जंबाल शिमला के नए एसपी बनाए गए थे। उनके निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को कई सफलताएं हाथ लगीं और जनवरी से लेकर अब तक चोरी के 12 मामलों को सुलझा लिया गया। अहम बात यह भी है कि पुलिस ने सोलर लाइट बैटरी और वाटर पाइपें चुराने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया। जिला पुलिस द्वारा हल किए गए मामलों में थाना क्षेत्र ढली, बालूगंज और छोटा शिमला से वाहन चोरी, सुन्नी में ज्वैलरी शॉप, न्यू शिमला में सोलर लाइट और रामपुर में वाटर पाइप की चोरी इत्यादि केस शामिल हैं। न्यू शिमला से सोलर लाइट की बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में भी पुलिस सफल रही और गिरोह के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया गया । इनके कब्जे से चुराई गई 96 किलोग्राम बैटरी प्लेट्स बरामद की गईं। इसी तरह रामपुर में छह लाख 75 हजार मूल्य की वाटरपाइपों के चोरी होने की घटना को भी सुलझाते हुए एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और चुराई गई इन वाटरपाइपों को भी कब्जे में ले लिया। कुमारसैन में वाहनों से पेट्रोल चुराने वाले तीन शातिर दबोचे गए। इसके अलावा ढली थाना क्षेत्र में एक स्कारपिओ चोरी के केस को सुलझाते हुए आरोपी को काबू कर स्कारपिओ को भी बरामद करने में पुलिस कामयाब रही। ऐसे कई मामले पुलिस ने सुलझाए हैं, जिससे यहां पूरे विभाग का हौसला बढ़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवरी ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हाल ही में दर्ज चोरी के 12 मामलों को सुलझा दिया है। इनमें लाखों की सपंति को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
The post सलाखों में भेजे 18 चोर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment