Show your support

Saturday, March 31, 2018

लक्ष्मी चंद की तबीयत बिगड़ी

शिमला – जन लोकपाल बिल को लेकर पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे लक्ष्मीचंद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईजीएमसी में ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया। आईजीएमसी के एमएस डा. रमेश चंद ने कहा कि अब लक्ष्मीचंद की तबीयत ठीक है। उन्होंने बताया की कमजोरी व खाना न खाने की वजह से उनका स्वास्थ्य बिगड़ा।  शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें ग्लूकोस चढ़ाया गया व उनके टेस्ट किए  गए।। चिकित्सकों के अनुसार अगर उन्होंने अनशन नहीं तोड़ा तो ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि हिमाचल के 74 वर्षीय दूसरे अन्ना हजारे अपना अनशन तोड़ेगे या फिर आगे भी इसी तरह जारी रखेगे। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीचंद हिमाचल समेत सभी राज्यों में लोकपाल और लोकायुक्त एक्ट के उचित कार्यान्वयन की मांग कर रहे है। लक्ष्मीचंद रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं,और उन्हें हिमाचल का दूसरा अन्ना भी कहा जाता है। लक्ष्मीचंद कहते हैं कि वह अन्ना हजारे से प्रभावित हैं और लोकपाल की लड़ाई में उनको अपना समर्थन देना चाहते हैं। उन्होंने मांग उठाई की प्रधानमंत्री को लोकपाल के तहत और मुख्यमंत्रियों को लोकायुक्त के दायरे में लाना चाहिए।

The post लक्ष्मी चंद की तबीयत बिगड़ी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment