शिमला – राजधानी में बस अड्डे के समीप चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। चोरी की वारदात की पुलिस थाना सदर में शिकायत की गई है, इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिमला में पुराने बस अड्डे के समीप चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में महिला मीनाक्षी सूद ने बताया कि चोरी की यह वारदात रात को करीब 12 बजे के आसपास हुई है। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी सूद के घर में उनकी दो बहनें मेहमान आई थीं। वहीं परिवार के बाकी सदस्य घर पर नहीं थी। रात को करीब दस बजे वे तीनों साथ में अपनी मां के घर गई। इसके बाद रात को करीब एक बजे वे जब वापस आई तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है। बताया जा रहा है महिला के घर में बाहर दुकान है और अंदर कमरे है। चोरों पहले दुकान में घूसे और वहां गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने अंदर पूरे कमरे को खंगाला। कमरे में महिला का पर्स था जिसमें नकदी रखी हुई थी। चोरों ने इस पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर करीब चालीस हजार की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। वहीं चोरों ने घर से कपड़े भी चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर में लगे एलईडी टीवी को भी चुराने की कोशिश की लेकिन वे उसको ले नहीं पाए। एलईडी स्क्त्रीन को वहीं कमरे में छोड़कर भाग गए। हालांकि घर में रखे मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज पर चोर हाथ साफ कर गए। महिला ने सदर थाना में इसकी रात को शिकायत दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। वहीं डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उधर डीएसपी दिनेश शर्मा ने कहा है कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। मौके से कुछ सबूत पुलिस ने जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहरहाल राजधानी में चोरों ने पुलिस के लिए चुनौती बढ़ा दी है। अभी एक केस सुलझता नहीं है कि चोर दूसरी जगह वारदात को अंजाम देकर सरेआम चैलेंज दे रहे हैं।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment