Show your support

Saturday, January 20, 2018

मज्याठ में निकला सफाई का जनाजा

शिमला  – नगर निगम परिधि में मर्ज किए गए मज्याठ वार्ड में सफाई व्यवस्था के खस्ता हालात है। वार्ड के कई क्षेत्रों में घरों से रोजाना कूड़ा नहीं उठ रहा है और डंपर के आस-पास भी गंदगी पसरी रहती है। डंपर को समय पर नहीं उठाया जाता है। यह शिकायत मज्याठ के स्थानीय लोगों ने निगम महापौर कुसुम सदरेट और उप महापौर राकेश कुमार शर्मा के वार्ड दौरे के दौरान की। स्थानीय लोगों ने शिकायत की वार्ड के कई क्षेत्रों में घरों से रोजाना कूड़ा एकत्रित नहीं हो रहा है। वही डंपर के आस-पास भी गंदगी पसरी रहती है। मगर समय पर डंपर को नहीं उठाया जाता है। वार्ड के दौरे के दौरान महापौर ने स्वयं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को वार्ड में सफाई व्यवस्था कायम रखने के लिए निर्देश जारी किए। महापौर ने वार्ड के सभी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत रोजाना कूड़ा उठाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय जनता ने महापौर समक्ष वार्ड में रोगी वाहन मार्ग सहित रास्तों के निर्माण की भी मांग उठाई।

वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाए नगर निगम

महापौर के वार्ड दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी मांग उठाई। वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की उचित व्यवस्था न होने से जनता को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उपमहापौर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वार्ड के लिए 70 से 75 के करीब लाइटें सेक्शन है। जनता की उक्त मांग को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जनता के रोगी वाहन व रास्ते निर्माण की मांग पर औपचारिकताएं पूरी कर समाधान किया जाएगा।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment