शिमला – शिमला आईस स्केटिंग रिंक मैदान में शुक्रवार को जिम खाने का आयोजन किया गया। जिम खाने में स्केटरों के लिए फिगर स्केटिंग रेसिज, आईस हाकी मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फिगर स्केटिंग गर्ल में आस्था ने पहला, तिश्या ने दूसरा और गुरनूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। फिगर स्केटिंग जूनियर वर्ग मोक्ष ने प्रथम, स्वास्तिक ने द्वितीय और अर्णव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में पीटर-ता-तुंग ने पहला, नरेश ने दूसरा और गुरमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। जंपस ओवर बास्केटस में आशिष, अभिमन्यु व गमनदीप और यमन पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बैकवर्ड आईस स्केटिंग रेस लड़कियों के वर्ग में तिश्या ने पहला, गुरनूर ने दूसरा और रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्वाय वर्ग प्रतियोगिता में तोशिब ने पहला, मोक्ष ने दूसरा और कार्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में अभिमन्यु, रजत और प्रणव ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान कब्जा किया। इसके अतिरिक्त इसी प्रतियोगिता में ब्याय अंडर छह में आर्य ने पहला, आयन ने दूसरा और अदृत ने तीसरा स्थान हासिल किया। अडंर आठ प्रतियोगिता में सत्येव पंडित ने पहला, लक्ष्य ने दूसरा और तनिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर दस में अर्णव, लक्ष्य और सत्येव पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बाजी मारी। आईस हाकी मुकाबला दो टीमों के मध्य खेला गया। इस प्रतियोगिता में वॉरियर टीम ने आईस हॉक्स टीम को करारी हार दी। आईस हॉक्स में अर्जुन कैंथला, आशीष कैंथला, मनप्रीत, आशीष कुमार, प्रणव डोगरा, गुरजोत सिंह, करण सिंह, पवन वर्मा, नरेश बिल्ला, यमन थापा, यमन थापा, कुनाल व पंकज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेता टीम में वॉरियर टीम के खिलाड़ी रजत मल्होत्रा, अभिमन्यु शर्मा, गगनदीप, चेतन सूद, गैरी, तनीश, दिवप्रीत, गुरमान, सूरज, गगन, दिव्यम, नरेण ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ नरेंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए क्लब सदस्यों को बधाई दी और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का होना जरूरी है। ऐसे शिमला के खिलाडि़यों की प्रतिभा भी देखने को मिलती है। प्रतियोगिता में विभिन्न खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
उत्साह ही उत्साह
आईस स्केटिंग रिंक मैदान में दो वर्षों के बाद जिम खाने का आयोजन हुआ है। बीते वर्षों के दौरान मैदान में बर्फ न जमने के चलते जिम खाने का आयोजन नहीं हो सका था। इसके चलते स्केटर उक्त स्पर्धा के लिए उत्साहित दिखे। आईस स्केटिंग क्लब द्वारा स्केटरों के मनोरंजन के लिए विंटर सीजन में जिम खाना व विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस वर्ष जिम खाने का आयोजन तो हुआ, मगर विंटर कार्निवाल की संभावनाएं कम ही दिख रही हैं।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment