शिमला – सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स वर्कर्ज यूनियन ने शुक्रवार को छह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में श्रम कानूनों को लागू करने के लिए ग्रेटर शिमला कटर सप्लाई एड सीवरेज सर्किल के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर कार्यालय का घेराव किया। यूनियन ने इस दौरान श्रम कानूनों को लागू करने की मांग उठाई। सीटू जिला महासचिव विजेंद्र मैहरा ने कहा कि एसटीपी में कार्यरत मजदूरों का जबरदस्त शोषण किया जा रहा है। श्रम कानूनों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। लेबर आफिस के दिशा-निर्देशों को दरकिनार किया जा रहा है। एसई ने नगर निगम आयुक्त व एसपी शिमला के समक्ष सात सितंबर, 2017 को यूनियन से श्रम कानूनों को लागू करने का समझौता किया था व उस समझौते में माना था कि 20 सितंबर तक समझौता लागू कर दिया जाएगा। परंतु आज चार महीने बीतने के बावजूद समझौता लागू नहीं किया गया। विभाग की लापरवाह कार्यप्रणाली इस बात से भी जाहिर होती है कि एक्सईएन को फोन पर बुलाने के बावजूद न तो वह खुद आए और न ही किसी एसडीओ व जेई को मजदूरों से बात करने के लिए भेजा। मजदूर घंटों तक कार्यालय का घेराव करते रहे, परंतु विभाग गहरी नींद सोया रहा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शिमला के सभी छह एसटीपी के लिए सड़कों का इंतजाम किया जाए। यूनियन के राज्य महासचिव दलीप कुमार ने मांग की है कि सात सितंबर के समझौते को लागू किया जाए। मजदूरों को सैहब सोसायटी में लिया जाए। विभाग द्वारा जो वेतन सीवरमैन को दिया जा रहा है, उसी अनुरूप सभी मजदूरों का वेतन श्रेणी अनुसार बढ़ाया जाए। सभी मजदूरों को आईकार्ड, सैलरी स्लिप, ईपीएफ स्टेटमेंट, मेडिकल, छुट्टियों, सुरक्षा उपकरणों आदि की सुविधा सुनिश्चित की जाए। यूनियन नेता मदन लाल व उजागर ने कहा है कि अगर तुरंत मजदूरों को सुविधाएं न दी गई तो आंदोलन तेज होगा। उन्होंने कहा है कि अधिकारी एसटीपी में नहीं आते व घर तथा आफिस से ही प्लांट चलाते हैं। वे घर से ही मजदूरों की हाजिरी लगाते हैं। इस तरह अधिकारी शिमला की जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जेई रोज प्लांट पर आएं, ताकि एसटीपी का काम सुचारू तरीके से चले।
प्रदर्शन से गर्म हो गया सारा माहौल
शहर में हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के दौरान ठंड के बीच सारा माहौल गर्म हो गया। प्रदर्शन में सीटू जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा, सीटू नेता रिशु गर्ग, एसटीपी यूनियन राज्य महासचिव दलीप कुमार, यूनियन के शिमला के अध्यक्ष उजागर, महासचिव मदन लाल, राधेश्याम, केवल, सुरेंद्र, धर्म सिंह, धनेश, इंद्र, राजेश, भरत भूषण, पंकज, राकेश, अश्वनी, योगेंद्र, मनोज, रोशनी देवी, पुष्पा देवी, रेणुका व कल्पना आदि मौजूद रहे।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment