Show your support

Sunday, September 17, 2017

कहासुनी के बाद महिला ने ट्राले की चाबी निकाली, शिमला दो घंटे जाम

शिमला — शिमला में शनिवार को एक ट्राले के चालक और महिला के बीच हुई कहासुनी ने पूरे शहर को मुसीबत में डाल दिया। महिला की चालक के साथ कहासुनी हो गई। महिला इतनी तेश में आई कि उसने ट्राले की चाबी ही निकाल दी और वहां से फरार हो गई। इसके चलते यहां करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिमला शहर के खलीणी क्षेत्र में शनिवार को चालक के साथ हुई कहासुनी के बाद सड़क पर चल रही महिला ने ट्रक की चाबी ही निकाल दी।  यह घटना सुबर करीब आठ बजे की है। बताया जा रहा है कि आईजीएमसी में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात एक महिला खलीणी चौक के साथ बाईपास में कार से जा रही थी। बताया जा रहा है कि उसकी कार गलत दिशा में जा रही था कि इसी बीच सड़क से एक ट्राला गुजरा तो चालक ने हार्न बजाया। इस पर महिला ने ट्राले को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।  इससे महिला  गुस्से आ गई और  देखते ही देखते उसने ट्राले की चाबी निकाल दी। इसके बाद महिला वहां से चली गई। इसके चलते खलीणी बाइपास और खलीणी चौक के समीप जाम लग गया। इस घटना की जानकारी चालक ने पुलिस को फोन पर दी। इसके बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर महिला को तलाशने लगे लेकिन वह नही मिली। इस दौरान पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।  इस दौरान यहां चारों और ट्रैफिक जाम लग गया था।  ट्राले के बीच सड़क पर फंसने के कारण खलीणी, टालैंड से लेकर छोटा शिमला की ओर भी जाम लगना शुरू हो गया। बाइपास पर न्यू शिमला,  कसुंपटी और पंथाघाटी और कनलोग की ओर वाहनों की लाइनें लगी  गई।  करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। उधर, पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ न्यू शिमला थाने में मामला दर्ज कर लिया है।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment