रामपुर बुशहर— पूर्व मंत्री सिंघीराम ने कहा कि कांगे्रस मेरा घर है, पहले यहां से टिकट की अपील करूंगा, अगर यहां पर उनके हित सुरक्षित नहीं रहते हैं तो विकल्प खुले हैं, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव जरूर लडुंगा। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को रामपुर में अनुसूचित कल्याण परिषद की बैठक रखी गई है, जिसमें आम कार्यकर्ताओं से पूछा जाएगा कि वह क्या करें। पूर्व मंत्री सिंघीराम ने रामपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उनकी शक्ति आम जनता है, जैसा जनता चाहेगी वह वैसा ही कदम उठाएंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि 21 सितंबर के बाद हर पंचायत में रोड शो निकाला जाएगा, लेकिन इस बार चुनाव लड़ने को लेकर असमंझस की स्थिति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि रामपुर की जनता का फैसला उनके लिए अंतिम मुहर होगा, जिस पर 21 सितंबर को फैसला आ जाएगा। अगर फैसला हक में आता है तो 22 सितंबर से रामपुर की 48 पंचायतों में रोड शो का मैप तैयार किया जाएगा और हर घर में दस्तक दी जाएगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि वह हर विधानसभा क्षेत्र में जीताऊ उम्मीदवार को टिकट दें। ऐसे में हर प्रत्याशी का आकलन किया जाता है। ऐसे में कहीं न कहीं मेरा भी आकलन पार्टी ने किया होगा। उन्होंने यह भी माना कि शुक्रवार को उनकी धर्मशाला से लौटते वक्त हमीरपूर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट हुई थी, लेकिन इसे कुछ और रंग दिया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका भाग्य भविष्य ही तय करेगा। फिलहाल वह विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment