रामपुर बुशहर — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में रविवार को सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मरीजों को फल बांटे। इस दौरान भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष शशि भूषण श्याम सहित भाजपा नेता पीएस ध्रैक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने साथ मिलकर खनेरी अस्पताल परिसर में सफाई अभियान छेड़ा और जगह-जगह फैला कूड़ा इकट्ठा किया गया। रविवार को खनेरी अस्पताल में पहुंच कर सबसे पहले सांसद रामस्वरूप ने मरीजों का हालचाल पूछा और फल बांटे। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन सांसद रामस्वरूप से मिला और अस्पताल में डाक्टरों की कमी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि खनेरी अस्पताल में आठ डाक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। इसके चलते डाक्टरों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। अस्पताल में दाखिल हुए मरीजों ने सांसद को यहां की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। मरीजों ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या अस्पताल में एक बिस्तर पर तीन-तीन मरीजों की है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, यशपाल, अनिल, बृज लाल, नीना, नरेश, भूपेश, सवेर चंद, मनोज अग्रवाल के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। रामपुर बुशहर : 1 सांसद रामस्वरूप शर्मा खनेरी अस्पताल में झाडु लगाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए
इंटरव्यू 20-21 को
निरमंड – विकास खंड अधिकारी निरमंड शांति देवी ने बताया कि विकास खंड निरमंड में ग्राम पंचायत संसाधन व्यक्ति जीपीआरएस तथा ग्राम संसाधन व्यक्ति वीआरपी के पदों के लिए 20 से 23 सितंबर तक साक्षात्कार होने निश्चित हुए थे। वहीं अब नए कार्यक्रमानुसार यह साक्षात्कार अब दो दिनों में दिनांक 20 व 21 सितंबर को विकास खंड कार्यालय निरमंड में सुबह दस बजे से लिए जाएंगे।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment