रोहडू़, — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को शिमला जिला के विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार, चिड़गांव तथा रोहड़ू क्षेत्रों में 116 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए तथा आधारशिलाएं रखीं। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री क्वार हवाई अड्डे पर नहीं उतर सके। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से क्वार में 6.40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला की घोषणा की। उन्होंने 3.60 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले गोसान्गो पुल तथा दूरभाष से क्वार में नागरिक अस्पताल के शुभारंभ की घोषणा की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने चिड़गांव में 2.34 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बस अड्डे का लोकार्पण किया। उन्होंने 4.69 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंसारी के अतिरिक्त खंड की आधारशिला रखी। जांगला में उपतहसील कार्यालय खोलने की रस्म अदा की। वहीं 3.48 करोड़ रुपए की लागत की झलवाड़ी से बमवाड़ी सड़क के निर्माण के लिए भूमि पूजन सहित 3.59 करोड़ की लागत से बनने वाली भमवारी से मनघारा सड़क, तीन करोड़ रुपए की लागत की गड़सारी से खरशाली सड़क, 3.68 करोड़ रुपए की संदासु से तेलगा सड़क, 4.14 करोड़ रुपए की आंध्रा-धगोली-गांवसारी सड़क, 4.54 करोड़ रुपए की चिड़गांव-गुशाली-रोहाल सड़क, 3.34 करोड़ रुपए की सुंडली से सिंदासली सड़क, 4.30 करोड़ की चिलाला-डुगियानी-झकनोटी सड़क, 6.61 करोड़ रुपए की जांगला से थली सड़क, 4.60 करोड़ रुपए की टांगणू से जांगलिक सड़क, 10.66 करोड़ रुपये की टिक्करी से टांगणू सड़क तथा 7.19 करोड़ रुपए की काशाधार से ढाकगांव सड़क के निर्माण के लिये भूमि पूजन किए। इसके अलावा, 3.11 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले स्नातकोत्तर कालेज सीमा के बहुउद्देशीय सभागार की भी आधारशिला रखी। उन्होंने रनोल में 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित वन विभाग के विश्राम गृह का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 10.34 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रोहड़ू बस अड्डे का लोकार्पण किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने रोहड़ू से विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण किए तथा आधारशिलाएं रखीं। रोहड़ू के विधायक मोहन लाल बराक्टा ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
यहां ये-ये मिली सौगातें
इनमें ग्राम पंचायत करालश में 3.39 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालसा, 3.76 करोड़ रुपए की मंचारा से बागी सड़क, 2.33 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली शरोग से भाली सड़क, 2.98 करोड़ रुपए की बरासली-कैंची-रूंडा-झालटू सड़क, 2.69 करोड़ रुपए की गांव पेखाधार के लिए संपर्क सड़क, 1.83 करोड़ रुपए की भराल से भरोली सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन की रस्में अदा की। उन्होंने 7.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय पॉलीटेक्नीक कालेज रोहड़ू के अतिरिक्त शैक्षणिक खंड की भी आधारशिला रखी। लोक निर्माण विभाग की ये परियोजनाएं लगभग 107 करोड़ रुपए की हैं। मुख्यमंत्री ने 1.45 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना करछाड़ी तथा कटलाह का लोकार्पण किया।
मौके पर सीएम के साथ ये रहे मौजूद
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की उपाध्यक्ष गीता नेगी, रोहडू़ खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ईश्वर दास छौहारू, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य देवेंद्र खुराना, नगर परिषद रोहड़ू के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार नीटु, महिला ब्लॉक कांग्रेस समिति की अध्यक्ष किरण दत्ता, शिमला संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment