शिमला— टेलीकाम टावर वर्कर्ज की प्रदेशव्यापी हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। टेलीकॉम वर्कर्ज यूनियन ने चेताया है कि यह हड़ताल तीन दिवसीय चेतावनी के तौर पर की गई थी, अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो यूनियन एक सप्ताह की हड़ताल व अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सकती है। गुरुवार को मांगों के लिए सीटू के बैनर तले शिमला डीसी ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन का आरोप है कि पूरे प्रदेश के अंदर इस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता है न ही कोई साप्ताहिक अवकाश दिया जाता है। आकस्मिक अवकाश, सालाना छुट्टी यहां तक कि साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता है। 24 घंटे की ड्यूटी ली जाती है। सीटू के राज्य अध्यक्ष जगत राम ने कहा कि यह तीन दिवसीय हड़ताल चेतावनी के तौर पर की गई थी। उसके पश्चात भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो यूनियन अपनी कमेटी की बैठक तय करके आंदोलन की अगली रूप रेखा तैयार की जाएगी, जिसमें एक सप्ताह की हड़ताल या अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष हो गया यूनियन ने एक मांग पत्र प्रबंधकों को दिया था ,जिसकी एक प्रतिलिपि श्रम विभाग को भी दी गई। लेकिन आज तक किसी एक समस्या का भी समाधान नहीं हुआ है। श्रम विभाग पूरी तरह ठेकेदारों के साथ दिखाई दे रहा है। इस हालत में कर्मचारियों को संघर्ष पर जाने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा है। निश्चित तौर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में सीटू के राज्य अध्यक्ष जगत राम, बलबीर पराशर, रिशु, दिनेश, सुशील, जरनैल सिंह, अशोक कुमार, विंदे कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, यशपाल ठाकुर, सुनील कुमार, शैलेंद्र सिंह, मुनीष कुमार, ओम प्रकाश, दुनी चंद, डेनिश पॉल, रोहित वोहरा, राजेश कुमार व मनेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
Post a Comment